प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर की हिंसा पीड़ितों से मुलाकात, देखें ​वीडियों




Listen to this article

नवीन चौहान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह अचानक मुजफ्फरनगर पहुंची। प्रियंका गांधी सीधे मौलाना असद के घर गयी। जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बात की। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी है।
बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा हैं। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।