गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति बनी प्रो. प्रतिभा, सुरेंद्र आर्य अंतरिम चांसलर

फोटो सोशल मीडिया


Listen to this article

न्यूज 127.
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की नई कार्यवाहक कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा को बनाया गया है। इस संबंध में एजुकेशन मिनिस्टरी भारत सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सुरेंद्र कुमार आर्य को स्थायी चांसलर की नियुक्ति होने तक अंतरिम चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के एसएलपी (सी) संख्या 27647/2025 के आदेश दिनांक 13.10.2025 के अनुसरण में और यूजीसी (विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान) विनियम, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत, सक्षम प्राधिकारी प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, डॉ. बी. आर. अंबेडकर सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली को 25 नवंबर 2025 से नियमित कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, गुरुकुल कांगड़ी (विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान) के अंतरिम कुलपति के रूप में नियुक्त करते हैं। इसके साथ ही सुरेंद्र कुमार आर्य को अं​तरिम चांसलर नियुक्त किया गया है।

आदेश की प्रति में कहा गया है कि एसएलपी (सी) संख्या 27647/2025 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 13.10.2025 के आदेश के अनुसरण में और यूजीसी (विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान) विनियम, 2023 के प्रावधानों के तहत, सक्षम प्राधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य, अध्यक्ष, जेबीएम समूह को 25 नवंबर 2025 से नियमित चांसलर, गुरुकुल कांगड़ी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अंतरिम चांसलर, गुरुकुल कांगड़ी (मानद विश्वविद्यालय), हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में नियुक्त करते हैं।