मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 1700 पुलिसकर्मी की भर्ती का रास्ता खोला




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंण्ड पुलिस में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए ये एक बेहद अच्छी खबर है पुलिस में जल्दी ही सिविल, फायर और ट्रैफिक के 1700 पदों पर पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।  कुमाऊं में (पंतनगर या हल्द्वानी) और देहरादून मेें आर्थिक अपराध थाना खुलेगा। आईजी रेंज के ऑफिस परिसर में मल्टीपल बिल्डिंग बनेगी, जहां फायर, एसडीआरएफ और ट्रैफिक का मुख्यालय होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी।
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की। जिसमें अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूडी, सचिव वित्त अमित नेगी, गृह सचिव नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतुडी, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक कानून, आईजी संजय गुंज्याल, आईजी एपी अंशुमान, आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति, आईजी जेल पीवीके प्रसाद, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला, डीआईजी यातायात केवल खुराना, डीआईजी एसटीएफ रिद्धीम अग्रवाल, डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी समेत तमाम पुलिस अफसर शामिल हुए। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कमी की बात भी सामने आई। जिसके बाद 1700 पदों पर पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का रास्ता हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की स्वीकृति के बाद से उत्तराखंड में पुलिस बल की संख्या में इजाफा होगा।