कनखल में एक शिक्षक के घर की दीवार पर चलाई गोली




नवीन चौहान
कनखल में एक शिक्षक के घर की दीवार पर गोली चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोली किसने चलाई और किस मकसद से चलाई एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नही दी गई है। पुलिस अपने स्तर पर ही मामले की छानबीन कर रही है।
कनखल जगजीतपुर के मिस्सरपुर गांव के समीप राधा कृष्ण इंकलेव में गजरेश कुमार का घर है। गजरेश कुमार शिवपुरी कॉलोनी में एक कोचिंग इंस्टीटयूट चलाते है। सोमवार की रात्रि करीब 8 बजकर 53 मिनट गजरेश कुमार के घर के पीछे की दीवार पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। गजरेश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ बिजेंद्र डोभाल,कनखल एसओ हरिओम राज चौहान, जगजीतपुर चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजवाण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित गजरेश से जानकारी हासिल की। लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुंच पाई। थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि गोली चलने की घटना हुई है। गजरेश की किसी से कोई रंजिश की बात भी सामने निकलकर नही आई है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *