नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री आवास पर बैठक समाप्त होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने का आह्वान किया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ 8 मंत्री मंडल में शपथ ले सकते हैं। जबकि कोटद्वार की विधायक रितु खंडूरी का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए फाइनल हो गया है।
सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है।
रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी। इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं।
मंत्री मंडल में सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, धनसिंह रावत आदि शपथ ग्रहण करेंगें