सतपाल महाराज, धनसिंह रावत और गणेश जोशी का मंत्री बनना तय, नए चेहरे भी हो सकते हैं शामिल




नवीन चौहान.
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ मंत्री मंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम भी फाइनल कर लिए गए हैं। इनमें जहां कुछ मंत्री पुराने होंगे वहीं कुछ नए चेहरे भी सामने आ सकते हैंं

बताया जा रहा है ​कि कमंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री धामी के अलावा 9 अन्य सदस्य ही शामिल हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं गणेश जोशी के अलावा धन सिंह रावत, सतपाल महाराज को फिर से मंत्री बनाया जा रहा है। मदन कौशिक को फिर से मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अरविन्द पांडेय, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य के नाम भी सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

मंत्रिमंडल में इस बार दो महिला विधायक शामिल हो सकती हैं। कोटद्वार चुनाव जीतकर सभी को चौंकाने वाली ऋतु खंडूड़ी की भी दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है। वे दूसरी बार विधायक बनी हैं। उत्तराखंड विधानसभा का अगला स्पीकर कौन हो सकता है, भाजपा मुख्यालय में इसकी भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। निवर्तमान स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल इस दफा मंत्री पद के जोर आजमाइश में लगे हैं। अगर वे मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो फिर मदन कौशिक और बंशीधर भगत में से किसी एक को इस पद पर एडजस्ट किया जा सकता है।

भाजपा में युवा चेहरों में सितारगंज से विधायक बने सौरभ बहुगुणा और देवप्रयाग से विनोद कंडारी की भी चर्चाएं चल रही हैं। सौरभ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। ऐसे में सौरभ को मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें यह इनाम दिया जा सकता है। दलित कोटे से बागेश्वर से चंदन राम दास और राजपुर रोड से खजान दास में से किसी एक की किस्मत खुल सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *