व्हाट्सएप से सैक्स रैकेट का चल रहा था खेल, ऑनलाइन कराते थे पैमेट




Listen to this article

गगन नामदेव
ऑनलाइन सैक्स रैकेट चलाने का मामला पुलिस ने पकड़ा है। व्हाट्सएप से लड़कियों की फोटो भेजकर ग्राहकों को फंसाते थे। यही नहीं पैमेट भी ऑनलाइन ही जमा कराते थे। पुलिस ने एक अपाॅर्टमेंट में छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दौरान फ्लैट में युवतियां आपत्तिजनक हालात में थी। पुलिस ने तीन काॅलगर्ल और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई लड़कियों में एक रांची की तो दो बिहार की है।
सैक्स रैकेट का मामला झारखंड की रांची में सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे सैक्स रैकेट को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने तीन कॉल गर्ल और एक दलाल को मौके से ही गिरफ्तार किया। दलाल लोगों को यहां पर लाने का काम करता था। दलाल रांची का ही निवासी है। पकड़ी गई लड़कियों में दो बिहार की और एक रांची की रहने वाली है। लड़कियों को दलाल ने मोटी रकम कमाने का लालच देते हुए फंसाया हुआ था। छापेमारी में पुलिस को सैक्सवर्धक दवा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने बताया कि दलाल ने पूछताछ में कबूला है कि व्हाट्सएप के माध्यम से पूरा सेक्स रैकेट का खेल चलाया जा रहा था। गिरोह के सरगना ने व्हाट्सप पर लड़कियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को फंसाता था। पैमेट भी वह ऑनलाइन ही लेता था। वह लड़कियां उपलब्ध कराकर होटल या अन्य स्थान भी ग्राहकों को स्वयं उपलब्ध कराता था। अब पुलिस रैकेट के सरगना की तलाश में जुट गई है।