सतपाल महाराज बनेंगे मुख्यमंत्री और मदन कौशिक उप मुख्यमंत्री




Listen to this article


नवीन चौहान
उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के तौर पर सतपाल महाराज को जिम्मेदारी देने का मन भाजपा हाईकमान ने बना लिया है। जबकि मदन कौशिक को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार में आई है। जबकि मदन खुद पांचवी बार विधानसभा का चुनाव जीतकर सदन जायेंगे। मदन कौशिक ने उत्तराखंड में भाजपा को मजबूत किया है। जबकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सतपाल महाराज मुख्यमंत्री की कुर्सी के करीब पहुंचे लेकिन बैठने का बाजी कोई और ले जाता है। इस बार सतपाल महाराज ने भाजपा हाईकमान को खुली चेतावनी दी। कहा कि मुख्यमंत्री बनाया नही तो अपने घर वापिसी करेंगे। जिसके बाद हाईकमान ने उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी की बागडोर सौंपने का मन बनाया है।
बुरा ना मानो होली है। होली समाचार महज एक मनोरंजन के लिए है।