स्कूटी सवार बदमाश कर रहे लूट की वारदात, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बेखौफ बदमाशों ने कनखल में एक स्टोर मालिक से 53 हजार की नकदी लूटकर सनसनी मचा दी। स्कूटी सवार बदमाश से तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इससे पूर्व भी स्कूटी सवार बदमाशों ने एक होटल मालिक से मोबाइल, नकदी और सोने की चेन व अंगूठी लूट ली थी। पुलिस का अंदेशा है कि दोनों वारदात एक ही बदमाशों ने की है।
कनखल सतीकुंड से लक्सर मार्ग पर राहुल शर्मा का ईजीडे के नाम से एक बड़ा स्टोर है। गुरूवार की रात्रि करीब साढे़ दस बजे एक स्कूटी सवार युवक स्टोर पर आ गया। युवक ने तमंचा दिखाते हुए राहुल शर्मा से काउंटर में रखे करीब 53 हजार की नकदी लूट ली। जिसके बाद बदमाश चॉकलेट खाते हुये फरार हो गया। पीड़ित की सूचना पर कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित के स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस स्कूटी सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।