गगन नामदेव
हरिद्वार में बरसात के दिनों में लैंड स्लाइड को रोकने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेशों पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मंसा देवी मार्ग का निरीक्षण किया। बारीकी से निरीक्षण करने के बाद तीन संवेदनशील स्थानों को चिंहित किया गया। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। वही दूसरी ओर शिवालिक नगर क्षेत्र में नालों पर किए गए अतिक्रमण को भी चिंहित किया गया। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी गई। अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में उनके खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर आपदा को लेकर पूरी संजीदा है। बरसात शुरू होने के साथ ही हरिद्वार में कई स्थानों पर लैंड स्लाइड और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में सरकारी संपत्ति को नुकसान और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आपदा से पूर्व ही समस्त तैयारियां दुरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम के आदेशानुसार एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, एई पीडब्लूडी चेतना, नगर निगम की एसएनए महेंद्र यादव की टीम ने मंसा देवी मंदिर के पहाड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। वहां पर तीन संवेदनशील स्थानों को चिंहित किया। संवेदनशील स्थान से प्रभावित होने वाले क्षेत्र की जानकारी की। इस संबंध में तमाम रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। वही नगर पालिका शिवालिक नगर में नालों पर अवैध अतिक्रमण का भी बारीकी से निरीक्षण किया। तहसीलदार आशीष घिल्डियाल व नगर पालिका के ईओ ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की तैयारी भी की जा रही है। बरसात के दिनों में आपदा से निबटने के लिए प्रशासन जोर शोर से जुटा है।


