न्यूज 127. नवीन चौहान
सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ के जयकारे धर्मनगरी में चारो ओर गूंज रहे हैं। बड़ी संख्या में जहां कांवड़ियां गंगाजल लेकर वापसी कर रहे हैं वहीं पंचपुरी के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। चारों ओर बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है।
कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता जलाभिषेक के लिए लगा है। इसके अलावा दरिद्र भंजन मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। शिवभक्त कांवड़ियों ने भी बड़ी संख्या में शिवालयों में जलाभिषेक किया, यह सिलसिला अभी जा रही है।





