तीन मासूम बच्चों के अपहरण होने की सूचना से सनसनी, पुलिस कर रही तलाश




Listen to this article


गगन नामदेव
तीन मासूम बच्चों की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना यूपी के थाना सरसावा के कुम्हारहेड़ा गांव की है। जहां तीन बच्चों का अपहरण किये जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि नहर की पुलिया के पास तीन बच्चे खेल रहे थे। अज्ञात कार सवार लोगों ने बच्चों को गाड़ी में बिठाया और निकल गए। बदमाशों के कब्जे से छूटकर भागे एक बच्चे ने गांव में आकर घटनाक्रम बताया तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों समेत पुलिस बच्चों की खोजबीन में जुटी है। घटना से आसपास के गांव में भी हड़कंप मच गया है।