न्यूज 127.
अल्मोडा जनपद के भिकियासैंण में यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस एक गहरी खाई में गिरी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना में 06-07 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके पहुंचा। घायलों को निकालकर उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।



