नवीन चौहान.
गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। दो अलग अलग गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों गेस्ट हाउस सील कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा की कासना थाना व इकोटेक—1 पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में बुधवार दोपहर दो गेस्ट हाउसों में एक साथ छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान दो गेस्ट हाउस से 4 महिलाएं और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिस गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था उस गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

एडीसीपी विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्रेटर नोएडा कासना पुलिस और इकोटेके 1 पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान प्रशांत गेस्ट हाउस और प्रधान गेस्ट हाउस में देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने प्रशांत गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले —विपक्ष की परेशानी ‘ईवीएम’ नहीं, ‘घुसपैठिए’
- उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले: भूमि, भवन, शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन और कृषि में बड़ा बदलाव
- बेरहम पति-ससुराल ने नहीं खोला दरवाज़ा, डेढ़ साल के मासूम संग ठंड में तड़पती रही रीटा
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का अभियान, नया कीर्तिमान: हरिद्वार स्वच्छ और क्लीन
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, गंदगी पर नाराजगी और ठोंका 25,000 का जुर्माना


