नवीन चौहान.
गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। दो अलग अलग गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों गेस्ट हाउस सील कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा की कासना थाना व इकोटेक—1 पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में बुधवार दोपहर दो गेस्ट हाउसों में एक साथ छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान दो गेस्ट हाउस से 4 महिलाएं और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिस गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था उस गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

एडीसीपी विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्रेटर नोएडा कासना पुलिस और इकोटेके 1 पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। छापे के दौरान प्रशांत गेस्ट हाउस और प्रधान गेस्ट हाउस में देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने प्रशांत गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
- सीएम योगी का बड़ा ऐलान: शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि ₹50 लाख हुई, अग्निवीरों को 20% आरक्षण और तीन नई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात, प्रेस क्लब के लिए भूमि और सिमली अस्पताल के मुद्दे पर जल्द बनेगी कमेटी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 37 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया 74वें गौचर मेले का भव्य शुभारंभ
- जौलजीबी मेले से भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ

