राजधानी के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए करते थे संपर्क




Listen to this article

नवीन चौहान.
पुलिस ने एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई थाना पुलिस ने यह रैक्रेट पकड़ा।
सिटी इलाके में स्थित एक होटल में यह हाई प्रोफाइल वेश्यावृति का रैकेट चल रहा था।
पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में दो महिला और दो दलाल शामिल हैं।
यह गैंग व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों से संपर्क करता था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बीस हजार रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सरगना की पहचान छत्तरपुर एनक्लेव निवासी मोहम्मद जावेद अली के रूप में हुई।
दलालों की पहचान कालिंदी पुरम, प्रयागराज, यूपी निवासी जॉनी भंडारी और लंगड़े की चौकी, आगरा यूपी निवासी रजत गुप्ता के रूप में हुई है।
जबकि गिरफ्तार 23 और 24 साल की युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं।