उत्तराखंड के 21 वें स्थापना दिवस पर सीएम ने खोला घोषणाओं का पिटारा




नवीन चौहान.
उत्तराखंड राज्य का आज 21वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी। 

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।
उन्होंने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया।
अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है।
केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए।
मुख्यमंत्री ने ये की घोषनाएं

  • उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा।
  • जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया।
  • जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है। 
  • राज्य में खेल नीति 2021 जल्द लागू होगी।
  • जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
  • गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।
  • देहरादून और हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
  • राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
  • 48 घंटे अस्पताल में रहने वाली जच्चा को 2000 रुपये उपहार राशि दी जाएगी।
  • प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी।
  • सेवा का अधिकार अधिनियम  में 190 सेवाओं को शामिल किया जाएगा।
  • राज्य को आयुष वैलनेस का हब बनाया जाएगा।
  • पर्यटक गृहों में आयुष वैलनेस सेंटर खोले जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *