पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली




Listen to this article

नवीन चौहान, एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल मामला आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी जहान सिंह का है। यहां संजय अपने परिवार के साथ रहता था। संजय की शादी 10 साल पूर्व सुमन से हुई थी। दोनों के दो लड़के पैदा हुए। एक की उम्र 9 वर्ष और दूसरे की 7 वर्ष है। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़े होते थे। बताया गया कि दोनों के बीच कई बार विवाद निपटाने का प्रयास भी किया गया। बावजूद इसके परिवार में हालात नहीं सुधरे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को संजय ने गुस्से में आकर पत्नी सुमन को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया और खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये।