कैंसर के मरीजों का इकलौता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एसआर मेडिसिटी








Listen to this article


नवीन चौहान
मरीजों की सेवा का संकल्प लेकर शुरू किया गए एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल में लगातार सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। जिसके चलते मरीजों का हॉस्पिटल पर लगातार विश्वास बढ़ रहा है। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ एसके मिश्रा के मुताबिक “बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं, वे सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और बेहतरीन इलाज मिलता है, तो उसका सिस्टम में विश्वास मजबूत होता है। उनका ध्येय मरीजों की सेवा करना ही है। कैंसर के मरीजों का इलाज करने वाला एकलौता अस्पताल है। जहां पर कीमोथैरिपी की सुविधा भी उपलब्ध है।
बताते चले कि जगजीतपुर स्थित एसआर मेडिसिटी हॉस्पिटल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम 24 घंटे कार्यरत है। हॉस्पिटल में कार्यरत समस्त स्टॉफ अनुभवी और अनुशासित है। जिसके चलते मरीजों की सेवा भी अच्छे तरीके से होती है। अस्पताल में साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है।
हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलाजी,गैस्ट्रोइंटोलाजी, एंडोक्रायनोलाजी, नेफरोलाजी, यूरोलाजी, पेन मेडिसिन की ओपीडी सेवाए संचालित है। यहां मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज दिया जा रहा है। वही दूसरी ओर कैंसर के मरीजों के लिए हरिद्वार में इकलौता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एसआर मेडिसिटी की ओर से तैयार किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिसके बाद हरिद्वार के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के मरीजों को दिल्ली की दौड़ नही लगानी होगी।