SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने गृह मंत्रालय पुरस्कार में चयनित होने पर महिला आरक्षी को किया सम्मानित




Listen to this article

नवीन चौहान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया। आरक्षी डौली जोशी ने सीसीटीएनएस/आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आरक्षी डौली जोशी के इस कार्य के फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।