नवीन चौहान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय सभागार में आपदा प्रबंधन दिग्दर्शिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दिग्दर्शिका काफी कारगर साबित होगी।

इस दिग्दर्शिकों में आपदा के समय होने वाली समस्याओं की जानकारी व आपदा के दौरान जनपद उधम सिंह नगर के पुलिस प्रशासन व आपदा प्रबंधन के समस्त अधिकारियों के मोबाइल नंबर, सैल्टर होम्स, स्कूल कॉलेज, धार्मिक संस्थान व अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
आपदा प्रबंधन दिग्दर्शिका विमोचन कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक चंद्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल, सीओ संचार रेवाधर मठपाल, सीओ सिटी अनुषा बडोला व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

- अल्मोड़ा में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
- मेरे पति के दूसरी महिला से संबंध और दूसरी बोली जेठ ने हड़प ली संपत्ति
- विधायक आदेश चौहान की पहल पर वार्ड-12 में 1.08 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गूंजेगी किलकारियां
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण




