ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा








Listen to this article


नैनीताल।
अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गौलापार में आयोजित होने वाली बहुचर्चित ई0वी0सी0एल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर की गई करोड़ों की ठगी का नैनीताल पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने क्रिकेट लीग के कथित मालिक विकास ढाका को गिरफ्तार करते हुए दो टीम मालिकों से कुल 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। साथ ही अभियुक्त के लेन-देन से संबंधित दो बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 05 फरवरी 2026 को वादी हे
मन्त शर्मा निवासी झज्जर (हरियाणा) तथा श्री नारायण पाल पूर्व विधायक सितारगंज, निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना काठगोदाम में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि विकास ढाका द्वारा गौलापार स्थित इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ईवीसीएल क्रिकेट लीग आयोजित कराने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल की गई।
तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 13/2026 व 14/2026 अंतर्गत धारा 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 फरवरी 2026 को मल्ला काठगोदाम से अभियुक्त विकास ढाका को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त ने हरभजन सिंह, इरफान पठान, प्रवीण कुमार, मनप्रीत गोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने का झांसा दिया। हेमन्त शर्मा से यू.पी. वॉरियर्स टीम की फ्रेंचाइजी के नाम पर 23 लाख रुपये तथा नारायण पाल से उत्तराखंड सोल्जर्स टीम के लिए 9 लाख रुपये हड़प लिए गए। टूर्नामेंट तय तिथि पर शुरू नहीं हुआ और जांच में यह भी सामने आया कि न तो खिलाड़ियों से कोई अनुबंध था और न ही आयोजन से जुड़ी कोई तैयारी।
गिरफ्तार अभियुक्त
विकास ढाका पुत्र यशवीर सिंह ढाका, निवासी – A-162, सेक्टर, नोएडा (उ.प्र.), उम्र – 35 वर्ष
पुलिस टीम ▪️ उ0नि0 दिलीप सिंह, ▪️ उ0नि0 नीतू, ▪️ हे0का0 करतार सिंह