अभिसूचना इकाई हरिद्वार में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिस कर्मियों का तबादला








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
जनपद में अभिसूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। इस क्रम में अभिसूचना इकाई हरिद्वार के अंतर्गत तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 24 अधि‍कारी/कर्मचारीगणों को उनके नाम के सम्मुख अंकित शाखा/उप इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है।
आदेशानुसार एसआई राजेन्द्र सिंह राय को प्रभारी कार्यालय, विदेशी शाखा और उप इकाई नगर हरिद्वार बनाया है। एसआई सुरेश शाह को प्रभारी सोशल मीडिया/राजनैतिक फन्ट का दायित्व सौंपा गया है। उ0नि0 विजय कुमार को उप यूनिट झबरेड़ा से भगवानपुर, उ0नि0 बलजीत राजवंशी को नगर से रुड़की, उ0नि0 अनिल नेगी को बहादराबाद से रानीपुर/सिडकुल तथा उ0नि0 विवेक सती को भगवानपुर से ज्वालापुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त उ0नि0 प्रदीप भण्डारी को रुड़की से झबरेड़ा और उ0नि0 ब्रिजमणी भट्ट को रानीपुर/सिडकुल से बहादराबाद भेजा गया है।
हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल स्तर पर भी व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। हे0कां0 सुनीता कम्बोज व हे0कां0 चन्दा कुमार को उप यूनिट कनखल, हे0कां0 मो0 हनीफ को झबरेड़ा, हे0कां0 नरवीर सजवान को बहादराबाद, हे0कां0 सुनील जोशी को कलियर, हे0कां0 मंसाराम को ज्वालापुर तथा हे0कां0 सतीश बडोला को नगर हरिद्वार उप यूनिट में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में कां0 अभि0 संदीप सजवान को रुड़की, कां0 अभि0 अशोक कुमार को मंगलौर, कां0 मनमोहन नेगी को रुड़की, कां0 अमि0 रमेश कुमार को खानपुर तथा कां0 अमि0 अशोक ममगई को उप इकाई नगर हरिद्वार भेजा गया है।
जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर रवाना होना सुनिश्चित करें। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जनपद में अभिसूचना संकलन, निगरानी एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूती मिलेगी।