SSP ऊधम सिंह नगर ने थानाध्यक्षों को दिये गश्त बढ़ाने के निर्देश




Listen to this article

न्यूज 127.
एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुए समस्त थानाध्यक्षों और प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रूप से गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी की गई। अपराध गोष्ठी के दौरान सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों/ कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गई व मौके पर उनका निस्तारण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बड़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त नशा तस्करों के प्रति कड़ी कार्यवाही व आवश्यक दिशा निर्देश दिए व संवेदनशील स्थानों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।