SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित








Listen to this article

न्यूज 127.
खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी ने पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग टीम को सम्मानित किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महिला टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

बतादें दिनांक 18-07-2024 से 20-07-2024 तक आईआरबी बैलपड़ाव, रामनगर (जनपद नैनीताल) में आयोजित जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग पावरलिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता)-2024 में जनपद उधम सिंह नगर (महिला/पुरुष) टीम द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 22/07/2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा मेडल प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया व भविष्य में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी गई।

सम्मानित करते हुए एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी
सम्मानित करते हुए एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी
सम्मानित करते हुए एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी
सम्मानित करते हुए एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी