न्यूज 127.
घर के अंदर चल रहे अनैतिक देह व्यापार गिरोह का ऊधम सिंह नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने देह व्यापार में सम्मिलित 3 महिलाओं सहित 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच पीड़ितों को रेस्क्यू कर परिजनों के सुुपुर्द किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जनपद ऊधम सिह नगरके निर्देशन में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सैल रुद्रपुर ने 21 जुलाई को थाना ट्रांजिट कैंप में अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध में एक घर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। इस कार्यवाही के दौरान आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प जनपद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली एक महिला के घर पर अनैतिक देह व्यापार का कार्य होता मिला।
घर के अंदर दी गई दबिश के दौरान अन्दर कमरों के कुछ महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस टीम ने मौके से 6 पुरूष अभियुक्त तथा 3 महिला अभियुक्ता को हिरासत में लिया। इनके पास से 6500 रुपये की नगद धनराशि व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
इन सभी के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प में मुक़दमा FIR N0 194/2024 धारा 143 BNS व धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर मिली 5 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।