समाज की एकता और विस्तार के लिए शुरू किया अभियान
नवीन चौहान
हरिद्वार। ब्राह्मण समाज की एकता और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों ने यात्रा शुरू कर दी है। वे पूरे देश में भ्रमण करते हुए समाज को जोड़ने का काम करेंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनोज गौतम ने प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आज गढ़वाल मंडल में परिषद विस्तार के लिए पदाधिकारियों का तिलक लगाकर गाड़ी को झंड़ा दिखाकर रवाना किया। जिसमें प्रमुख रूप से हरिद्वार के जिलाध्यक्ष पंडित विपिन कुमार शर्मा, महामंत्री पंडित विकास शर्मा एवं गढ़वाल मंडल के संयोजक पंडित प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित युगल किशोर पाठक यात्रा में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनोज गौतम के अनुसार यह प्रतिनिधिमंडल गढ़वाल मंडल की यात्रा करते हुए प्रत्येक जिले में ब्राह्मण बंधुओं से संपर्क करते हुए परिषद की कार्यशैली को बताते हुए परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री ने बताया कि गढ़वाल मंडल में इकाइयों के गठन के बाद शीघ्र ही कुमाऊं मंडल के सभी जिलों की इकाइयों का गठन किया जाएगा।
समाज की एकता और विस्तार के लिए शुरू किया अभियान




