मुंबई में ग्रिड फेल होने से थम गई जिदंगी की रफ़्तार
मुंबई महानगर क्षेत्र में बिजली उत्पादन की ग्रिड फेल हो जाने से जिदंगी की रफ़्तार थम गई। इसका असर मुंबई लोकल ट्रेन पर पड़ा। ट्रेने के न चलने से लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल जाने को मजबूर रहे।
रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ) ने कहा कि ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई लोकल ट्रेन की सेवा बाधित हुई है। बिजली की आपूर्ति शुरू होने के बाद लोकल की सेवा फिर से शुरू हो जाएगी
सोमवार की सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली गुल गई। बताया जा रहा है कि कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मुंबई में बिजली की बहाली में एक घंटे का समय लग सकता है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली गुल हो गई। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है।
मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हुई। कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।