सुरभि सिंह
भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद हरिद्वार ने झंग भवन में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने युवा मोर्चा की बैठक ली। कुंदन लटवाल ने कहा कि युवाओं में मोदी जी के प्रति प्रेम आस्था है। आज देश का नौजवान मोदी जी को आदर्श के रूप में मान रहा हैं।
4 दिसंबर 2021 को देहरादून में आयोजित होने वाली मोदी जी की रैली में प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सबसे मजबूत पार्टी के रूप में खड़ी है। देश का नौजवान नरेंद्र भाई मोदी को विकास पुरूष के रूप में देख रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक बड़े महान कार्य किए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका सीधा लाभ मिलने जा रहा है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा वन बूथ 20 यूथ मतदाता अभियान रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का कार्य कर चुकी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर तैयार है। भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनावों में विकास के आधार पर जनता के बीच जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाले उस नारे को लेकर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अबकी बार 60 पार का जो नारा दिया है। वह पूर्ण होने जा रहा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमल सैनी राज राजकुमार पुंडीर रजत गौतम चंद्रकांत पांडे दीपक पांडे नीतू सिंह हिमांशु चौधरी संदीप प्रधान विनीत सैनी हितेश चौहान मयूर प्रताप अमर चौहान सूर्य प्रताप सिंह हिमांशु वर्मा अभिनव चौहान दिव्यांशु विद्यार्थी राम अवतार शर्मा गोकुल डबराल रूपेश बंसल सनी गिरी विक्रम भुल्लर सभी मोर्चे पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने युवा कार्यकर्ताओं में भरा जोश



