नवीन चौहान.
भाजपा जिला हरिद्वार कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान को लेकर भी वार्ता की गई।
राष्ट्रीय मंत्री ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं गरीब व आदिवासीयों के लिए चलाई गयी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार एवं लाभार्थियों से संपर्क किया जायेगा। साथ ही घर घर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया जायेगा।
प्रेस वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी लव शर्मा, मोर्चा के महांमंत्री राजवीर कलानियां, प्रिंस लोहट, जिला उपाध्यक्ष जोगिन्द्र कुमार, चंद्र किरण, जिला मंत्री जोनी टांक, प्रताप प्रधान, कोषाध्यक्ष पिंकी मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज बागड़ी आदि लोग मौजूद रहे।
- देवभूमि उत्तराखंड को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ, राजस्व सेवाओं का डिजिटलीकरण
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की भेंट
- आद्य जगद्गुरू रामानन्दाचार्य महाराज की जयंती पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट से अनर्गल पोस्ट, मुकदमा दर्ज



