सुषमा स्वराज को दी भावभीनी श्रद्धाजंलि




Listen to this article

सोनी चौहान
पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदनाएं दुख व्यक्त करते हुए भाजपा नेता संजय चोपड़ा के अगुवाई में मां गंगा के समीप ललितारौ घाट पर भाजपा की वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज का धर्मनगरी हरिद्वार संपूर्ण उत्तराखंड से गहरा लगाव था। अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में ऋषिकेश में एम्स स्थापना कर लोगों की चिकित्सा के लिए उचित प्रबंधन का कदम उठाया था। वहीं अपनी सांसद निधि से हरिद्वार के विकास के लिए गंभीर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा राजनीति में सामाजिक क्षेत्र में हर वक्त अपनी कार्यशैली से जनता में अपना प्रभाव छोडने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज आज हमारे बीच में नहीं है। उनके द्वारा किए गए कार्यों व उनके पद चिन्हों पर चल कर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करना हमारा धर्म कर्म है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते भूपेंद्र राजपूत, मनोज कुमार, जय सिंह बिष्ट, मानसिंह, ओम प्रकाश भाटिया, राजेश खुराना, छोटे लाल शर्मा, बालकिशन कश्यप, साधुशरण पंडित, प्रभात, रविंद्र पंडित, राजेश दुआ, विरेंद्र सिंह, राहुल गुप्ता, गौरव चौहान, संजय त्रिवाल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।