दो सगे भाईयों की संदिग्ध मौत, घर में मिले शव




Listen to this article

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों की संदिग्ध मौत हो गई। उन दोनों के शव घर में ही मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। पुलिस का कहना है कि पोसटमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।

जानकारी के अनुसार घटना अमहेड़ा की है। मृतक के नाम मीरपाल और विकास बताए गए हैं। मीरपाल की उम्र करीब 45 वर्ष है जबकि विकास की उम्र 30 साल बतायी जा रही है। विकास का विवाह करीब छह महीने पहले ही हुआ है।

चर्चा है कि दोनों भाईयों ने रात में शराब पी और सुबह उनके शव कमरे में मिले। हालां​कि पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।