न्यूज 127.
पीपीएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सर्वसम्मति से एसपी विजिलेंस स्वतंत्र कुमार को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके नेतृत्व में एक संतुलित, अनुभवी और कर्मठ टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और मुखर बनाने का काम करेगी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्वतंत्र कुूमार ने कहा कि पीपीएस अधिकारियों के हक और गरिमा के लिए मजबूती से काम करूंगा। संगठन को मजबूती देना और संवाद की संस्कृति को बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।
नवगठित कार्यकारिणी
अध्यक्ष – स्वतंत्र कुमार
उपाध्यक्ष – राजन सिंह एवं शेखर सुयाल
महासचिव – मनोज ठाकुर
सचिव – जगदीश पंत एवं आशीष भारद्वाज
कोषाध्यक्ष – पूर्णिमा गर्ग
मीडिया प्रभारी – मनोज कत्याल
संगठन मंत्री – देवेंद्र नेगी



