न्यूज 127.
सुहागरात पर एक दुल्हा अपनी पत्नी को कमरे में अकेला छोड़कर गायब हो गया। काफी देर तक जब दुल्हा कमरे में नहीं आया तो दुल्हन ने परिजनों की इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दुल्हे की तलाश शुरू हुई। पांच दिन बाद दुल्हे ने बताया कि वह हरिद्वार में हैं, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, और उसे लेकर वापस घर पहुंचे।
यह पूरा मामला मेरठ का है। निकाह के बाद सुहागरात पर दूल्हा मोहसिन पत्नी के सामने फेल न होने के डर से नर्वस हो गया। दुल्हन ने कमरे में छोटा बल्ब लाने को कहा तो वह बहाने से बाहर निकल गया और वापस नहीं लौटा। रातभर इंतजार के बाद घर में हड़कंप मच गया।
मोहसिन के लापता होने पर परिजनों ने नहर में तलाश तक कराई, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में सीसीटीवी में वह गंग नहर किनारे जाता दिखाई दिया। पांच दिन बाद मोहसिन ने खुद फोन कर बताया कि वह हरिद्वार में है। सूचना पर पुलिस व परिजन वहां पहुंचे और उसे सकुशल बरामद किया। मोहसिन ने बताया कि सुहागरात को मानसिक तनाव के चलते वह घर से निकल गया था। अब परिवार ने राहत की सांस ली है।
सुहागरात पर तनाव में आया दुल्हा, दुल्हन को सेज पर छोड़ चला आया हरिद्वार



