नाबालिग को बहका फुसलाकर ले गया और धमकी देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध




Listen to this article

नवीन चौहान.
नाबालिग को बहका फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ जबरन धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना राजपुर पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष घर से कही चली गयी है। शक जाहिर किया गया कि उनकी पुत्री का किसी व्यक्ति द्वारा अपहरण किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0 193/2021 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अपहृता की तलाश के लिए थानाध्यक्ष राजपुर के निर्देशन में टीम गठित की गई। तीन अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि अपहृता लड़की एक लड़के के साथ जाखन में देखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना राजपुर पुलिस द्वारा दून विहार तिराहा जाखन से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। उसके साथ एक लडके को पकड़ा गया तथा सख्ताई से पूछताछ करने पर उक्त लड़के द्वारा अपना नाम संतोष कुमार पुत्र दर्शन लाल नि0 बाखण्ड तहसील चौबट्टाखाल जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 21 वर्ष बतायौ

संतोष ने बताया कि अपहृता व मेरी जान पहचान हो गयी थी तथा मैं उक्त लड़की को बहला फुसला अपने पास बुलाया था। अपहृता लड़की द्वारा बताया गया संतोष द्वारा मेरे साथ जबरदस्ती व डरा धमकाकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये हैं। अपहृता के नाबालिग होने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त संतोष उपरोक्त के विरुद्ध धारा 376 भादवि व 5/4 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त को न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा हैं।