नवीन चौहान.
बाप की हत्या करने वाली सौतेली मां को गाल घोंट कर जान से मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने ही अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस को 14 दिन का रिमांड भी स्वीकृत हुआ।
पुलिस के अनुसार नदीम पुत्र महवूब निवासी हबीबगढ सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा थाना बहादराबाद पर आकर तहरीर दी गई थी 11.09.2022 को मेरी बहन सितारा प्रवीण पुत्री महबूब अहमद निवासी सहारनपुर उ0प्र0 की विपक्षी गण अकरम, तोहिद, भूरा पुत्र गण इनामउल हक निवासी गण मरगूबपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार द्वारा हत्या कर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर 2022 को तोहिद पुत्र इनामउल हक उम्र 22 वर्ष निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद स्वयं थाने आकर बताया कि कल सुबह मेरे पिता इनामउल हक और मेरे सौतेली मां सितारा के बीच झगड़ा होने पर मेरी सौतेली मां ने मेरे पिता इनामउल हक को कुल्हाड़ी से गले पर वार करके मार दिया था इस पर मैंने अपनी सौतेली मां शितारा को चुन्नी से गला घोट कर मार दिया है, इस पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इनामउल हक खेती बाड़ी और छोटी सी परचून की दुकान चलाता है। घर में इसका बेटा तोहीद उम्र 22 वर्ष, अब्दुल कलाम उम्र 14 वर्ष, खुशनसीब उम्र 16 वर्ष के साथ रहता है। इसके कुल 9 बच्चे हैं। इनामउल हक की पहली पत्नी इमराना की 10 वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इनामउल हक द्वारा 2 वर्ष पूर्व ही सितारा जो कि सहारनपुर की ही रहने वाली है और लुधियाना में किराए के मकान पर रहती है से दूसरी शादी की थी।
दिनाक 10 सितंबर 2022 को रात्रि करीब 12ः30 बजे इनामउल हक के द्वारा सितारा को लुधियाना से इस शर्त पर वापस घर लेकर आया कि घर में वह बच्चों से अलग रहेगी। इस शर्त पर वह लुधियाना से अपना सारा सामान लेकर मरगूबपुर रहने के लिए आ गई। सितारा सुबह बच्चों से खाना बनाने को लेकर और बच्चों से अलग रहने की जिद को लेकर अपने बच्चों से झगड़ा करने लगी और उसके बाद इनामउल हक के द्वारा बीच-बचाव करने पर उसके द्वारा कुल्हाडी से इनामउल हक के गले पर वार करके उसको मार दिया। घर में रह रहे तीनों बच्चों द्वारा यह देखा गया। उसके बाद तोहीद आक्रोशित होकर वही रखें चुन्नी से सितारा का गला घोट कर मार दिया और स्वयं आकर थाने में इसकी सूचना दी।
मौके पर पुलिस पहुंची फील्ड यूनिट की टीम और उच्च अधिकारी गणों द्वारा मौका मुआयना किया गया। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई थी जिस पर तत्काल पुलिस उप महा निरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार मौके पर शांति व्यवस्था और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर द्वारा मौका मुआयना कर मौके से फिंगर प्रिंट फोटोग्राफी वीडियोग्राफी एवं आला कत्ल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। दोनों शवों को तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुड़की भेजा गया। रात्रि में ही जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा पोस्टमार्टम की अनुमति मिली। सूचना प्राप्त होने पर महिला सितारा के परिजन रात्रि में सहारनपुर से बहादराबाद पहुंचे। जिनके द्वारा तहरीर दी गई, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच/विवेचना शुरू की गई।
अभियुक्त तोहिद की निशानदेही पर घटनास्थल से आला कत्ल चुन्नी/ दुपट्टा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अभियुक्त को 14 दिन का रिमांड स्वीकृत हुआ है।
पुलिस टीम-
1- सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर रेखा यादव
2-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
3-उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
4-का0 442 सुशील चौहान
5-का0 96 विपिन सकलानी
6-का0 764 दिनेश चौहान