महिला ने पहले पति का गुप्तांग काटा उसके बाद गला घोंट कर उतर दिया मौत के घाट




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक महिला ने अपने पति का पहले गुप्तांग ब्लेड से काट दिया और जब वह तड़फने लगा तो उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना दिगांस गावं की है। बताया जा रहा है कि 13 फरवरी की देर रात कोटली पट्टी दिंगास गांव की रहने
वाली सुनीता देवी ने नींद में सो रहे अपने पति जितेंद्र राम का निजी अंग ब्लेड से काट दिया।

उसका पति जब तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना को उनकी बेटी ने देख लिया और अपने चाचा को बता दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस ने ब्लेड और रस्सी बरामद कर ली है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति​ उसे रोज प्रताड़ित करता था। 13 फरवरी को भी उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला के मुताबिक महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।