पंजनहेड़ी के अभिनव सिंह ने बढ़ाया गांव और हरिद्वार का मान, ‘रक्षा मंत्री पुरस्कार’ का मिला सम्मान




नवीन चौहान
हरिद्वार के पंजनहेडी निवासी अभिनव सिंह ने अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें रक्षा मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिनव सिंह भारतीय रक्षा सम्पदा सेवा 2015 बैच के अधिकारी है।

अभिनव सिंह वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर में सेवा दे रहे हैं। उन्हें यह पुरस्कार ‘रक्षा भूमि सर्वेक्षण’ और ई-छावनी के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

भारतीय रक्षा सम्पदा सेवा पर देश में स्थित लाखों एकड़ रक्षा भूमि और 62 कैन्ट क्षेत्र जैसे रूडकी, देहरादून, मेरठ कैन्ट आदि की जिम्मेदारी रहती है।

अभिनव सिंह यू.पी.एस.सी. द्वारा आई.ए.एस, आई.पी.एस. सेवाओं के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित हुए थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा इंटर तक हरिद्वार में ही हुई। तत्पश्चात उन्होंने पतंनगर विश्वविधालय से बी.टेक की और देश के अग्रिणी प्रबंधन संस्थान नीटी मुम्बई से एमबीए की शिक्षा प्राप्त की थी।

उनके दादा श्यामसिंह चौहान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में डीन और प्रोफेसर थे। उन्होंने मनोविज्ञान विषय पर अनेक पुस्तकें लिखी जिनमें ‘‘एडवांस्ड एजूकेशन साइकोलोजी‘‘ मुख्य है। उनके माता पिता भी गांव के जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक थे। उनके पिता राजपाल सिंह द्वारा गांव के जूनियर हाई-स्कूल के पुनरूद्धार और उसे प्रशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय बनाने के लिए भागीरथ प्रयास किये गऐ थे।

अभिनव सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्य से आज अपने क्षेत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। जिससे कटारपुर में रहने वाले उनके भाई अनुज चौहान का कहना है कि बचपन से ही अभिनव को देश के लिये कुछ बड़ा कर गुजरने की चाहत थी। आज उनके सपने पूर्ण होते देख आसपास क्षेत्र के अन्य युवा भी उनके जैसा बनने की प्रेरणा ले रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *