शिवालिकनगर में होगा रौचक मुकाबला, राजीव और म​हेश आमने सामने




Listen to this article

न्यूज 127. दीपक चौहान.
शिवालिकनगर नगर पालिका में इस बार रौचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने पहले प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। राजीव शर्मा जहां निर्वतमान पालिकाध्यक्ष हैं वहीं महेश राणा पिछले चुनाव में राजीव शर्मा को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। इस बार महेश राणा ने अपनी मेहनत को जीत में बदलने के लिए पूरी तैयारी की है। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों के बलबूते जीत का इतिहास रचने की बात कह रहे हैं।
भाजपा ने अपना भरोसा ​राजीव शर्मा पर ही जताया है। लेकिन इस बार उनका चुनाव जीतना इतना आसान भी नहीं रहेगा। इस सीट पर विधायक आदेश चौहान के नजदीकी ​अतुल ​वशिष्ठ ने भी दावेदारी जतायी थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। ऐसे में जहां पार्टी में भीतरघाट की संभावना बढ़ गई हैं वहीं, इस बार कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाने के लिए खास रणनीति बनाने की बात कही है।
भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को लेकर कार्यकर्ताओं में गुटबाजी की बात कही जा रही है। उनके कुछ खास समर्थक और कार्यकर्ता भी इन दिनों नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव में नगरपालिका में हुए घोटालों का जिन्न फिर से बाहर लाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर भी नगरपालिका के घोटालों की खबरों को वायरल किया जा रहा है। वहीं महेश प्रताप राणा इस बार अपनी टीम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनका कहना है कि जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिला है। जनता का आशीर्वाद मिला तो वह उनकी उम्मीदों पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।