मेरठ में कोरोना से तीसरी मौत, दो दिन भर्ती रहा एक प्राइवेट अस्पताल में




Listen to this article

संजीव शर्मा
मेरठ। जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। यह व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले वह शहर के ही संतोष हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहा था। उसके कोरोना संक्रमित होने का पता उसकी मौत के बाद आई ब्लड रिपोर्ट से चला। मेरठ में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है।
सीएमओ डा राजकुमार ने बताया कि मृतक गढ़ रोड स्थित राजनगर कालोनी का रहने वाला यह व्यक्ति संतोष हास्पिटल में अकाउंटेंट था। 5 अप्रैल को उसकी तबियत खराब हुई थी। तबियत अधिक खराब होने पर परिजनों ने उसे दो दिन पहले संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, आराम नहीं लगा तो शुक्रवार दोपहर को उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में तबयित अधिक खराब होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसने देर रात करीब डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर में उसकी ब्लड रिपोट आई तो उसमें उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। कोरोना संक्रमण का पता चलने पर उसके परिवार के चार सदस्यों को क्वारेंटाइन किया गया है। उस अस्पताल के स्टॉफ को भी क्वारेंटाइन किया जा रहा है जो इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए थे।