नवीन चौहान.
नए संसद भवन में तीन द्वार बनाए गए हैं। इनमें गज द्वार से लोकसभा में सीधे प्रवेश कर सकते हैं। इसी रास्ते से पीएम सेंगोल लेकर नए लोकसभा भवन में घुसे।

मकर द्वार पुराने संसद भवन के मुख्य द्वार के ठीक सामने है। हंस द्वार अभी बंद है और उसका फिनिशिंग का काम जारी है।

संसद में तीन दीर्घा बनायी गई हैं, इनमें संगीत दीर्घा में स्वामी हरिदास, त्यागराजा के चित्र व वाद्य यंत्र, नवरस के भाव, शास्त्रीय नृत्य की स्थापत्य दीर्घा में वृहदेश्वर मंदिर-तंजौर लेकर ओरोविल-पुड्डुचेरी तक की झलक दिखाई गई है।

शिल्प दीर्घा में पत्थर, धातु, लकड़ी से लेकर कपड़ों की शिल्पकारी की झलक देखने को मिल रही है।

- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले




