नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तीरथ सिंह रावत राजभवन पहुंच चुके है। शपथ ग्रहण समारोह में सीमित संख्या में ही कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है। तमाम विधायक, भाजपा कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी राजभवन पहुंच चुके है। शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। सबसे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायेगी। जिसके बाद मंत्रियों की शपथ होगी।
राजभवन पहुंचे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

