अलीगढ़ सम्मेलन में शामिल होने के लिए मेरठ से रवाना हुए व्यापारी




Listen to this article

न्यूज 127.
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन आज अलीगढ़ में होगा। इस सम्मेलन में नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरठ से बड़ी संख्या में व्यापारी रविवार सुबह अलीगढ़ के लिए रवाना हुए।

मीडिया प्रभारी विजय मान ने बताया कि आज 15 जून को अलीगढ में आयोजित होने वाले उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रांतीय अधिवेशन व नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मेरठ से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रातः 7 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान किया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन का प्रदेश में तेजी से विस्तार हो रहा है। संगठन मजबूती के साथ व्यापारियों की हितों को उठाने का काम कर रहा है। सरकार के व्यापार और व्यापारी विरोधी फैसलों का संगठन लगातार विरोध करता आ रहा है। संगठन की एकजुटता से हमें इसमें कामयाबी भी मिल रही है।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, अतुल्य गुप्ता, अमित कंसल, शोभित भारद्वाज, गौरव गोयल, इसरार सिद्दीकी, संजय कुमार चुनाव अधिकारी, राहुल शर्मा, अश्वनी विश्नोई, निशांक अग्रवाल एडवोकेट, पवन गर्ग, नरेश गोयल, मोल्हड़मल, नरेश अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विजय मान सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।