नवीन चौहान
शरीर को झुलसाने देने वाली गर्मी और आसमान से आग बरसाती धूप में हरिद्वार के एक समाजसेवी दीपक प्रसाद स्कूटी पर सवार होकर ट्रैफिक पुलिस के लिए पेय पदार्थ लेकर निकले। उन्होंने रानीपुर प्रेम नगर पुल सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पेय पदार्थ वितरित किया। पुलिसकर्मियों ने दीपक को धन्यवाद दिया।
हरिद्वार के सुभाषनगर निवासी दीपक प्रसाद विगत कई सालों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। शिक्षा के माध्यम से गरीब बच्चों को शिक्षित करने का कार्य वह काफी लंबे अरसे से करते आ रहे है। गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता करने में भी वह आगे रहते है। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर दीपक प्रसाद रानीपुर मोड़ स्थित प्रेम नगर पुल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पेय पदार्थ वितरित करते दिखाई दिए। गर्मी के बीच उत्साह से लबरेज दीपक प्रसाद ने यातायात पुलिस के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात पुलिस हमारी रक्षा, सुरक्षा और व्यवस्था को बनाने में सहयोग करती है। इन बहादुर पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चाहिए। जो अपने स्वास्थ्य की चिंता किए वगैर जनता की व्यवस्था के लिए कार्य करते रहे। इसीलिए उनके मन में पुलिसकर्मियों के प्रति आदर का भाव है। दीपक प्रसाद की मुहिम को पूरा करने में उनके सहयोगी गौरांग गोयल ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।
समाजसेवी दीपक प्रसाद स्कूटी पर फ्रूटी लेकर निकला ट्रैफिक पुलिस के पास



