Haridwar Travel Agency में काम करने वाले युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। ट्रैवल एजेंसी में कार्य करने वाले युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से भेल स्टेडियम में पहुंचकर हाथ की नस काट ली। खून से लहुलूहान युवक को रानीपुर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचा। युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि विनित(28) पुत्र राजकुमार पी-25 शिवालिक नगर, हरिद्वार का रहने वाला है। विनीत नगर कोतवाली के पास एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। मंगलवार की शाम को विनित ने भेल स्टेडियम में पहुंचकर अपनी हाथ की नस काट ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौजवान विनित को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।