श्रद्धाजंलि: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बिपिन रावत की बेटियों से मिलकर प्रकट की शोक संवेदना: VIDEO








Listen to this article

नवीन चौहान।
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज मां गंगा में विसर्जित कर दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह रावत ने उनकी बेटियों के साथ मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्य​क्त की और उन्हें प्रदेश में हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिपिन रावत के इस तरह अचानक चले जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।