नवीन चौहान.
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर इलाके में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मोदीनगर के रहने वाले बताये गए हैं। करीब 10 लोग इस हादसे में घायल होने की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देवराना होटल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक एवं घायल कांवडिये थे जो हरिद्वार जा रहे थे लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है।
सीओ खतौली रविशंकर के मुताबिक सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो डीजे व उसका सामान रखा हुआ था। एक डीजे मेरठ के तोपखाना लालकुर्ती निवासी अनमोल एवं दूसरा डीजे मोदीनगर के निवाड़ी निवासी रोहित का बताया गया है। दोनों डीजे व सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर खतौली के गांव पमनावली निवासी अजय व लगभग एक दर्जन मजदूर रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
- अल्मोड़ा में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई
- मेरे पति के दूसरी महिला से संबंध और दूसरी बोली जेठ ने हड़प ली संपत्ति
- विधायक आदेश चौहान की पहल पर वार्ड-12 में 1.08 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गूंजेगी किलकारियां
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मनसा देवी हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण




