25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार




Listen to this article

संजीव शर्मा
नोएडा। ग्रेटर नोएडा की बीटा—2 थाना पुलिस ने 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों वांछित चल रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर आधा दर्जन से ज़्यादा लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के नाम धर्मवीर और विजय है। दोनों लुटेरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूट की घटनाओं अंजाम देते थे। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए इनपर गेंगस्टर लगाई गई थी और 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था।