नवीन चौहान
पुलिस की मुस्तैदी के चलते दो चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 341 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर जनपद पुलिस मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए कार्य कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों की चैंकिग के दौरान बेरिया दौलत रोड गौशाला के पास से अभियुक्तगण (1) तौफिक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी चकरपुर चौकी बरहैनी थाना बाजपुर जिला उधमस हनगर उम्र 22 वर्ष (2) अजय पुत्र सबू लाल निवासी नमूना चौकी बरनी थाना बाजपुर असिएनगर उम्र 21 वर्ष को मोटर साइकिल UK18P-4633 मे 341 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
(1) तौफिक अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी चकरपुर चौकी बरहैनी थाना बाजपुर जिला उधमस हनगर उम्र 22 वर्ष
(2) अजय पुत्र सबू लाल निवासी नमूना चौकी बरहैनी थाना बाजपुर उ0सि0नगर उम्र 21 वर्ष
बरामद माल
(1) स्प्लैण्डर मोटर साइकिल UK18P-4633
(2) 341 ग्राम चरस
पुलिस की मुस्तैदी के चलते दो चरस तस्कर गिरफ्तार





