दुर्घटना में दो की मौत पांच घायल, दिल्ली निवासी




Listen to this article


गगन नामदेव
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना मसूरी की है।
पुलिस के मुताबिक 1 अप्रैल 2021 को सुबह 06.44 बजे पर पुलिस को सूचना मिली। खेत से नीचे किसी वाहन का एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर थाना से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। जिनके द्वारा बताया गया कि एक आई 20 कार जिसका नंबर डीएल 6 सी आर 8591 है। मसूरी से देहरादून की तरफ जा रही थी। पानी वाला बैंड पर अनियंत्रित होकर मोड़ पर ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गई। जिसमें मौके पर दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। बाकी पांच व्यक्ति घायल है घायलों को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून भिजवा दिया गया है। मृतकों के पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।